गोड्डा

गोड्डा महागामा प्रखंड अभाविप से जुड़े सैकड़ों सदस्य कांग्रेस में शामिल, 

मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 महागामा/ऊर्जानगर : महागामा ऊर्जानगर स्थित राजमहल हाउस में ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री, झारखंड सरकार एवं महागामा विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह की उपस्थिति में अभाविप (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) से जुड़े सैकड़ों सदस्य कांग्रेस में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी नए सदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया गया।मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन मजबूत होगा और क्षेत्र के विकास कार्यों में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वे समाज और क्षेत्र की समस्याओं को समझते हुए सेवा भाव से काम करें ताकि जनहित में ठोस बदलाव लाया जा सके।कार्यक्रम में शामिल सदस्यों ने कांग्रेस की नीतियों में विश्वास जताते हुए कहा कि वे क्षेत्र की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उन्नति के लिए पार्टी के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की भूमिका बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण है और कांग्रेस पार्टी उन्हें आगे बढ़ने का मंच प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर पार्टी के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं के जोश और संगठनात्मक एकता का विशेष माहौल देखने को मिला। कांग्रेस में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत कर मंत्री ने उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button