पाकुड़

राज्य स्थापना दिवस पर रक्तदान जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाया हरी झंडी

Deputy Commissioner flagged off the blood donation awareness chariot on State Foundation Day.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25वें वर्षगांठ के अवसर पर आज उपायुक्त मनीष कुमार ने स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता रथ 2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिला स्वास्थ्य समिति, पाकुड़ के तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। ये अभियान 12 नवंबर 2025 से 28 नवंबर 2025 तक चलाया जाना है। साथ ही जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में जाकर लोगों को रक्तदान के महत्व, प्रक्रिया एवं इससे जुड़े मिथकों के बारे में जानकारी देगा। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है। इस मुहिम के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया जाए। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से अपील किया कि वे इस अभियान को जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाएं ताकि जिले में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button