
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। फरीदपुर तहसील के ग्राम सैदापुर इलाका बुधौली में बहगुल नदी पर बना बांध करीब 20 फीट तक कट गया। इससे नदी का पानी सड़क पर बहने लगा और मार्ग अवरुद्ध हो गया।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सतत निगरानी और जनसुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस ने मार्ग पर बैरिकेडिंग कर आवागमन बंद कर दिया है। ग्रामीणों को जलभराव क्षेत्र में न जाने की हिदायत दी गई है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम विदुषी सिंह समेत राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।



