बरेली
पर्वतीय समाज के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया चुने गए

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बरेली, कुर्मांचल नगर के भोलेनाथ मंदिर परिसर में पर्वतीय समाज की कार्यकारिणी के आम चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में देवेंद्र सिंह दियोलिया अध्यक्ष मनोनीत हुए और महासचिव डॉ नरेन्द्र सिंह बिष्ट चुने गए। मुख्य सलाहकार कुंवर सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष इंदर सिंह बिष्ट, चन्द्र प्रकाश जोशी वरिष्ठ सचिव, मदन सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, जगदीश सिंह बिष्ट उपकोषाध्यक्ष,सांस्कृतिक प्रभारी पुरुष पूरन सिंह दानू,सांस्कृतिक प्रभारी महिला सोमा परिहार और देवेंद्र रावत मीडिया प्रभारी चुने गए। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी मान सिंह नेगी, कुंवर सिंह बिष्ट और भुवन चंद्र पांडेय ने चुनाव संपन्न कराने में सहयोग दिया।