गोड्डा
नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी ने संभाला पदभार
पूर्व अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव को दी गई विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : 6 अक्टूबर आज दोपहर 2:30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव को भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी का स्वागत फूल-माला पहनाकर किया गया, वहीं पूर्व अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।इस अवसर पर प्रमुख रूप से रात्रीव कुमार मिश्रा, ज्योतिंद्र कुमार झा, विंदु मंडल, सुमित कुमार, निदू, अभय असवाल, प्रियव्रत, अमित कुमार, प्रवीण कुमार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती पांडेय, नरेंद्र शेखर आज़ाद, अमेश ठाकुर, बबलू सिंह (मुरिया), विजय विवारी, सुचित भारद्वाज, जुगनू अली, सोनी सिंह, मनोज, याहिया अंसारी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सशि कुमार, अकबर अली, अमरेन्द्र कुमार अमर, हिमांशु शेखर, महबूब अंसारी (नगर अध्यक्ष), राजेन्द्र, एकरारुल हसन आलाय, सहवाज आलम, एनएसयूआई नेता मुन्ना राजा, जिला प्रवक्ता बोलबम मंडल, अब्दुल कलाम, मिहनामुल हक, गोड्डा ग्रामीण अध्यक्ष नवल किशोर साह, पथरगामा प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, जिला परिषद सदस्य नगमा आरा, ऋषिकेश भारद्वाज, सत्यम कुमार भगत, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अरशद वहाब, भो० वी० मी० अस, राकेश आर. सिंह, रामप्रसाद कार, विकास सिंह, प्रखंड अध्यक्षा लाडली खानून सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन इफ्तेखार अंसारी (जिला सोशल मीडिया चेयरमैन) एवं जिला प्रवक्ता बोलबम कुमार ने संयुक्त रूप से किया।




