बरेली
राजश्री कालेज में द्वितीय अंतर विद्यालयी टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रिठौरा राजश्री इंस्ट्टीयूट ऑफ मैनेजमेन्ट एंड टेक्नोलॉजी पीलीभीत रोड, बरेली अपने संस्थान परिसर में द्वितीय अन्तरविद्यालयी टेबिल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 20 अगस्त, 2025 से 22 अगस्त, 2025 तक किया जा रहा है। इसमें बरेली जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 350 प्रतिभागियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि बरेली परिक्षेत्र में पल-बढ़ रही प्रतिभाओं को तराशने के लिये एवं छात्रों के क्रीड़ा कौशल को पटल पर लाने के लिये यह एक सुनहरा अवसर है। राजश्री संस्थान बच्चों में खेलकूद के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये ऐसे आयोजन के लिये सदैव प्रयासरत है। रजिस्ट्रार दुष्यन्त माहेश्वरी एवं क्रीडा प्रभारी इं0 संतोष खरे ने बताया कि प्रतिभागियों को मूलभूत सुविधाओं सहित ठहरने एवं आवागमन की उचित व्यवस्था प्रदान की जायेगी।


