पाकुड़

दिव्यांग सेलिम शेख को उपायुक्त ने उपलब्ध कराया व्हील चियर

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार के साप्ताहिक जनता दरबार में समाहरणालय के कार्यालय वेश्म में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सबकी समस्याओं को उन्होंने सुना और संबंधित विभाग के अधिकारीयों को पत्र अग्रसारित कर निष्पादन करने को लेकर निर्देशित किया। पाकुड़ प्रखण्ड अन्तर्गत बलियाडांगा ग्राम से आये दिव्यांग सेलिम शेख ने उपायुक्त को बताया कि वो दिव्यांग है, जिसकी वजह से चलने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। उन्होंने उपायुक्त से व्हील चेयर की मांग की। इस पर उपायुक्त ने समाज कल्याण पदाधिकारी को अविलंब व्हील चेयर उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया, जिसके बाद सेलिम शेख के बीच उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त, सांसद प्रतिनिधि, जेएमएम जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने व्हील चेयर का वितरण कराया। व्हील चेयर पाकर सेलिम शेख ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button