गाजियाबाद

गाजियाबाद में भाजपा का ‘ग्राम बस्ती संपर्क अभियान’ शुरू

घर-घर पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  लोनी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘ग्राम बस्ती संपर्क अभियान’ की औपचारिक शुरुआत की गई। यह अभियान भाजपा के जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की अहम भागीदारी रही। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है।
इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता गांवों और श्रमिक बस्तियों में जाकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही, लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का प्रयास भी किया जाएगा। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उनकी स्थिति का आकलन किया जाएगा।
चौधरी चैनपाल ने बताया कि इस पहल का मुख्य लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल राजनीति नहीं, बल्कि सेवा के भाव से कार्य कर रही है और इस अभियान के जरिए हर घर तक विकास की जानकारी पहुंचाई जाएगी।कार्यक्रम के दौरान लोनी के विभिन्न मंडलों और वार्डों में चौपाल और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पत्रक वितरित किए और संपर्क सूत्र भी साझा किए। कई स्थानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने लोगों से संवाद स्थापित किया और विकास से जुड़े सुझाव आमंत्रित किए।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा, अश्वनी कुमार, मनीष चौहान, जितेंद्र गुप्ता, महामंत्री रविंद्र पंवार, डॉ. रवीश, रवि ठाकुर, श्वेता वर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।जिला मीडिया प्रभारी ब्रह्ममेश तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अभियान की जानकारी दी और बताया कि आने वाले दिनों में यह अभियान जिले के अन्य क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button