पाकुड़

चुनाव के ध्यानार्थ चांदपुर चेक नाका के समीप जांच अभियान तेज, हर गतिविधियों पर है पैनी नजर

In view of the elections, checking campaign has intensified near Chandpur check post, every activity is under close watch.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अंतरराज्यीय सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में झारखंड–पश्चिम बंगाल बॉर्डर स्थित चांदपुर चेक नाका के पाकुड़ – धुलियान मार्ग पर सघन जांच अभियान चलाया गया। चुनाव के मद्देनजर दोनों राज्यों के सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए सीमा के दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई और प्रत्येक वाहन की चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार बारीकी से तलाशी ली गई। अधिकारियों के अनुसार, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच के दौरान दस्तावेजों की जांच, वाहन तलाशी तथा यात्रियों की पहचान सत्यापन की प्रक्रिया को सख्ती से लागू किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नकदी या प्रतिबंधित सामग्री के आवागमन को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button