खाद्य सुरक्षा विभाग के शुद्ध ही शुभ है अभियान के अंतर्गत छापामार कार्यवाही में 1.25 लाख रुपए का 1750 किलो मिलावटी बेसन सील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी) – जनपद हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुद्ध ही शुभ है अभियान के अंतर्गत आगामी दीपावली त्योहार पर आम जनमानस को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धौलाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी की एमजी रोड एक फैक्ट्री साईं नाथ फूड्स में कार्यवाही करते हुए 1750 किलो बेसन जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.25 लाख रुपए है , को सीज कर दिया है ।
हापुड के खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि, आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश एवं जिलाधिकारी महोदया हापुड़ के निर्देशन पर साईं नाथ फूड्स एमजी रोड धौलाना इंडस्ट्रियल एरिया में औचक छापामार कार्यवाही कर कुल तीन नमूने – एक नमूना बेसन, एक नमूना नमकीन तथा एक नमूना हल्दी पाउडर का जांच वास्ते संग्रहित किया गया तथा बेसन में नियम का उल्लंघन पाए जाने पर मात्रा लगभग 1750 किलोग्राम जिसकी अनुमानित कीमत 1.25 लाख रुपए है, को सीज़ किया है । सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार, सहरीश सादात एवं विपिन कुमार शामिल रहे हैं ।
दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर हापुड खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार रेड जारी हैं। इसको लेकर विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य विभाग की लगातार छापेमार की कार्यवाही जारी हैं । खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप । “शुद्ध ही शुभ है” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार छापेमार कार्यवाही कर रहा है ।



