मुरादाबाद
ब्राह्मण समाज संगठनों ने सामाजिक उत्पीड़न को लेकर आवाज की बुलंद मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मुरादाबाद में समस्त ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या मे अंबेडकर पार्क पहुंचे जहां पहले कुछ पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे जिसमें सर्व प्रथम आचार्य राजेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि हम आज यहाँ समस्त ब्राह्मण संगठनों के लोग एकत्र हुए हैं जिसमें सबकी मांग है कि पूरे देश के अंदर आज चुन चुन कर ब्राह्मणों का उत्पीड़न हो रहा है जो अब ब्राह्मण समाज किसी कीमत पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा दूसरा उन्होंने कहा कि सभी समाज के महापुरुषों की जंयती की छुट्टी कर दी जाती है परंतु हमारे विष्णु जी के छठवें अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव की छुट्टी पहले से घोषित थी जो योगी सरकार ने बंद करने का काम किया और इतनी बार मांग करने के बावजूद आजतक छुट्टी धोषित नहीं की गई हम आज एक बार पुनः मांग करते हैं कि छुट्टी धोषित की जाये इन मांगो को लेकर जुलुस की शक्ल में नारे लगाते हुए बड़ी संख्या में ब्राह्मण संगठनों के लोग ज्ञापन मंडलायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन देने मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे जहां पर ज्ञापन देते समय युवा ब्राह्मण रजत शर्मा सहित अन्य ब्राह्मणों ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया। जिसमें विभिन्न मांगे रखी गई।
ब्राह्मणों पर झूठे मुकदमें न लगे
ललित कौशिक पर एक के बाद जितने मुकदमे लगे सब जेल के अंदर लगे ब्राह्मण समाज पुलिस की कारवाही से संतुष्ट नहीं है इसकी सीबीआई जांच की हो
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर अवकाश धोषित हो
शंकराचार्य व किसी भी साधु संतों का अपमान न हो
यूजीसी कानून वापस लिया जाए आदि मांगे शामिल की गई। इस दौरान अरविंद मिश्रा, सचिन शर्मा, मयंक शर्मा, विनित पांडे, प्रांशु जोशी, शलभ शर्मा, अनिल शर्मा, नितिन शर्मा, शिव चरन शर्मा, अभिषेक शर्मा, इंग्लेश शर्मा, देवेश वशिष्ठ, विवेक शर्मा सहित काफी बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।



