रामपुर शाहबाद
सैफनी में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर सैफनी। ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर सैफनी कस्बे में शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। नात-ए-पाक व सलाम पढ़ते हुए जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ गुज़रा।जुलूस में बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में झंडे और बैनर लिए लोगों ने सरवर-ए-कायनात हज़रत मोहम्मद साहब की सीरत व तालीमात का पैगाम दिया। पूरे नगर का माहौल सरवर-ए-दो आलम की याद में महका रहा।जुलूस का समापन भूरे शाह मियां की दरगाह पर जाकर हुआ, जहां पर फातहा पढ़ी गई और अमन-चैन की दुआ की गई। इस अवसर पर नगर में जगह-जगह लंगर और शरबत की भी व्यवस्था की गई।इस मौके पर शहर ईमाम कारी अतीकर्रहमान ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी हमें मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देती है।


