अमेठी

पटना साहिब जाने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर किया गया लंगर वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। सिक्खों के दसवें और अंतिम गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व अमेठी में पारम्परिक श्रद्धा और सद्भाव के वातावरण में मनाया गया। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति की ओर से महमूदपुर में गुरु साहिब की अरदास और भोग लगाने के बाद अटूट लंगर का आयोजन किया गया। बाबा मनोहर सिंह जी के मार्गदर्शन में सेवादारों ने पंजाब मेल ट्रेन पर श्री पटना साहिब जाने वाली सिक्ख संगत और यात्रियों को लंगर का वितरण किया।शाम को विचार गोष्ठी का आयोजन भी हुआ।
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति की स्थापना 2017में हुई थी।2017से अब तक श्री पटना साहिब जाने वाले यात्रियों के लिए 52 दिवसीय लंगर का आयोजन लगातार चल रहा है। सिक्खों के सभी गुरुओं के जन्म दिवस पर संगोष्ठी और लंगर के आयोजन पिछले नौ सालों से निरंतर चल रहा है।
समिति के सचिव सदाशिव पांडेय ने बताया कि इस वर्ष लंगर का निर्माण महमूदपुर में किया जा रहा है। शनिवार को गुरु साहब का प्रकाश पर्व पारम्परिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। लंगर का आयोजन 10फरवरी तक चलेगा। रेलवे स्टेशन पर लंगर वितरण में आर पी एफ और जी आर पी के जवानों ने सराहनीय योगदान किया।

धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोबिंद सिंह जी ने मुगलों से 14युद्ध लड़े
अमेठी।
मुख्य सेवादार संजीव भारती ने बताया कि गुरु साहिब ने दुनिया को प्रेम , सदाचार और भाईचारे का संदेश दिया है। 22दिसम्बर 1666को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म पटना में हुआ। गुरु तेग बहादुर सिंह के बलिदान के बाद 11नवम्बर1675को वे सिक्खों के दसवें और अंतिम गुरु बने। इन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब को पूरा किया। गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की।मुगल काल में जनता पर हो रहे अन्याय, अत्याचार और पापों को खत्म करने और धर्म की रक्षा के लिए इन्होंने अपने चार पुत्रों का बलिदान किया और 14युद्ध लड़े।अजीत सिंह,जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की स्मृति में 26दिसम्बर को वीर बालक दिवस मनाया गया। गुरु साहब ने 7अक्टूबर1708को नांदेड़ -महाराष्ट्र में शरीर छोड़ा था।
शनिवार को गुरु पर्व पर आयोजित विचार गोष्ठी में हरिशंकर मिश्र, संजीव भारती, अम्बरीष मिश्र,सुख चैन सिंह,जंगवीर बहादुर सिंह, दिलीप कुमार मिश्र, दीपक शाक्य, ललित कुमार, विजय चंद मिश्र आदि मौजूद रहे।

गुरु की कृपा से लंगर का आयोजन पिछले आठ सालों से हो रहा है।नवें वर्ष श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ गुरुद्वारा सिंह सभा, सुल्तानपुर में चल रहा है। 52दिवसीय लंगर में चुग्गा खुर्द -मोगा पंजाब के साथ न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के सेवादार भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गुरु कृपा से सारे काम चल रहे हैं। अमेठी के नागरिकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
बाबा मनोहर सिंह
मुख्य सेवादार
गुरुद्वारा श्री चंद साहब, चुग्गा खुर्द, मोगा
एवं
संस्थापक
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति, अमेठी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button