बेतुल

बैतूल बाजार में ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर

सिर में आई गंभीर चोट, नागपुर रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल बाजार। हनुमान मंदिर के पास बैतूल बाजार रोड पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिना नंबर के आयसर ट्रैक्टर के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है।
घटना सोमवार 19 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे की है। बैतूल बाजार निवासी महादेव बनकर हनुमान मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे की ओर मुड़ते समय तेज गति से आए बिना नंबर के आयसर ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महादेव बनकर सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद नाक, कान और सिर से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।
घटना की सूचना महादेव बनकर के भतीजे माखन बनकर ने फोन पर अपने चाचा विजय बनकर को दी। सूचना मिलते ही घायल को तत्काल ऑटो की मदद से जिला अस्पताल बैतूल ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने सीटी स्कैन कराया। जांच में सिर में गंभीर चोट और खून जमने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने घायल की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया।
मामले में विजय बनकर पिता बाबू बनकर निवासी बैतूल बाजार की शिकायत पर बैतूल बाजार थाना पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 281 एवं 125(ए) के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button