क्षेत्रीय चिकित्सालय तिलतांड में में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
A blood donation camp was organized in the Regional Hospital Tiltand

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। बीसीसीएल एरिया 4 के अंतर्गत क्षेत्रीय अस्पताल तिलातांड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र संख्या चार के महाप्रबंधक राजकुमार अग्रवाल ने विधिवत फीताकाट रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया बाद में दर्जनों लोगों ने इस रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। इस अवसर पर तिल।तांड अस्पताल के चिकित्सक कर्मी, बीसीसीएल कर्मी के अलावा डोनर ग्रुप एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे लोग उपस्थित थे बाद में हमने तिलातांड क्षेत्रीय अस्पताल के सीएमओ आशा मिश्रा से अस्पताल का जीणोद्धार के संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस अस्पताल का जीणोद्धार किया जाना है उसके लिए टेंडर हो चुका है पहले तो इस अस्पताल का जर्जर भवन को ठीक-ठाक मरम्मत करवाना है और इस अस्पताल में अन्य कई चिकित्सक बहाल होंगे क्योंकि इस अस्पताल में अभी तत्काल तीन चिकित्सक हैं मैं भी बहुत जल्द इस अस्पताल से सेवानिवृत हो जाऊंगी कतरास एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को बहुत जल्द इस अस्पताल से लाभ मिलेगा।



