मेरठ

महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 पर मंडलीय बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

 

मेरठ  : आयुक्त मेरठ मंडल हृषिकेश भास्कर यशोद और डीआईजी कलानिधि नैथानी की अध्यक्षता में आज मंडलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 को प्रभावी ढंग से लागू करना और महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना रहा।

आयुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत सौंपे गए कार्यों और दायित्वों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। प्रत्येक विभाग अगले तीन माह का लक्ष्य निर्धारित कर योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करें। साथ ही, वार्ड और पंचायत स्तर पर महिला चौपाल, स्वास्थ्य शिविर, विधिक सहायता, जागरूकता दौड़ और महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी उपलब्ध कराने जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस विभाग को सार्वजनिक स्थलों पर फुट पेट्रोलिंग और संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश मिले। महिला एवं बाल विकास विभाग को साइक्लोथॉन, शक्ति संवाद, कन्या जन्मोत्सव और सोशल मीडिया कैंपेन आयोजित करने को कहा गया। शिक्षा विभागों को छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण और बालिकाओं को कौशल शिक्षा दिलाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नगर विकास, चिकित्सा, पंचायती राज, राजस्व, परिवहन, सूचना और संस्कृति विभागों को भी अपने-अपने स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं को गति देने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर मंडल व जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button