सीकर

रींगस के वार्ड 26 में विधायक सुभाष मील का पुष्प वर्षा व बैंड बाजे की स्वर लहरियों के साथ भव्य अभिनंदन

विधायक सुभाष मिल ने वार्ड नंबर 26 में विकास कार्यों का लोकार्पण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

सीकर रींगस।नगर पालिका रींगस के वार्ड नंबर 26 में पार्षद दीपा गंगावत की अभिशंसा पर नगर पालिका द्वारा करवाए गए प्राचीन बावड़ी धाम के नवीनीकरण पेयजल टंकी व जलदाय विभाग द्वारा लगाए गए थ्री फेस बोरिंग का मंगलवार को खंडेला के विधायक सुभाष मील नगर पालिका अध्यक्ष हरिशंकर निठारवाल वार्ड की पार्षद दीपा गंगावत अधिशासी अधिकारी सरिता चौधरी ने नामकरण पट्टिका का अनावरण कर लोकार्पण किया

इससे पहले वार्ड नंबर 26 की ओर से विधायक सुभाष मील का बैंड बाजे की स्वर लहरियों के साथ पुष्प वर्षा करके सैकड़ो लोगों ने अभिनंदन किया

नगरपालिका रींगस की ओर से पालिका अध्यक्ष हरिशंकर निठारवाल ईओ सरिता चौधरी व वार्ड 26 की ओर से पार्षद दीपा गंगावत व पूर्व पार्षद विष्णु गंगावत के साथ वार्डवासियों ने विधायक सुभाष मील का साफा माला श्याम दुपट्टा व स्मृति चिन्ह देखकर अभिनंदन किया गया साथ ही विभिन्न समाजों के द्वारा भी विधायक सुभाष मील और पालिका अध्यक्ष का स्वागत किया गया वार्ड की पार्षद दीपा गंगावत द्वारा करवाए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए पूर्व पार्षद मोहन लाल जांगिड़ ने उनका शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया इस मौके पर जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता खंडेला आशीष चाहर सहायक अभियंता श्याम सुंदर सेन कनिष्ठ अभियंता बृजमोहन ओला अंकुर सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि व कस्बे के लोग उपस्थित रहे पार्षद दीपा गंगावत ने स्वागत भाषण दिया अधिशासी अधिकारी सरिता चौधरी ने आभार प्रकट किया इससे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरिशंकर निठारवाल ने वार्ड नंबर 26 में पार्षद दीपा गंगावत के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वह हमेशा वार्ड के प्रति समर्पित भावना से कार्य करती है विधायक सुभाष मिल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनके पास जो भी समस्याएं आती हैं उनका समाधान करने का पूरा प्रयास करता हूं विधायक सुभाष मिलने नगर पालिका रिंग्स के वार्ड नंबर 26 की ओर से किए गए भव्य अभिनंदन के लिए पूर्व पार्षद विष्णु गंगावत व वार्ड की पार्षद दीपा गंगावत व सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन पत्रकार कैसी राजा ने किया सहकारी समिति के उपाध्यक्ष सतीश खेमका ने बताया कि कार्यक्रम समापन के बाद खेमका धर्मशाला में विधायक सुभाष मिल ने जनसुनवाई की जिसमें प्राप्त समस्याओं के समाधान हेतु मौके पर ही विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया बाद में सभी कार्यकर्ताओं के लिए सामूहिक भोजन प्रसादी का कार्यक्रम हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button