खैरथल

राष्ट्रीय जन जागरण ज्योति कलश यात्रा पहुंची खैरथल

जीने की कला सिखाने के लिए विभिन्न आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल : अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा संचालित राष्ट्रीय जन जागरण ज्योति कलश यात्रा आज खैरथल शहर पहुंची
शहर वासियों ने यात्रा का बैंड बाजे के साथ स्वागत किया!महिलाओं ने कलश यात्रा उठाकर मंगल गीत गाये! कलश यात्रा पुरानी अनाज मंडी से गायत्री मंदिर खैरथल पहुंची समाज सुधारक नारे एवं गायत्री मंत्र से पूरा शहर अभिभूत हुआ उप जॉन समन्वयक दिनेश गुप्ता ने संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा के जीवन पर आधारित समाज निर्माण की सभी बातें बताई,वहीं मुख्य ट्रस्टी रमेश गुप्ता ने शहर में हो रहे समाज सुधार के कार्यों पर झलक डाली शांतिकुंज हरिद्वार प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह जादौन ने महिलाओं को बली वैश्य यज्ञ तथा भाइयों को गायत्री साधना का महत्व बताते हुए व्यक्ति निर्माण से परिवार निर्माण परिवार निर्माण से समाज निर्माण समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण पर बोलते हुए नशा मुक्ति का तरीका बताया इस मौके पर सियाराम गोयल, कैलाश झालानी,विद्यासागर,रूपेश कुमार , गायत्रीदेवी , अंजू बाला गीता खंडेलवाल,रघुवीर यादव,नंदकिशोर, जयप्रकाश गुप्ता,दौलत राम,जिला संयोजक रामकिशन मीणा,मोतीलाल गुप्ता,
सरपंच प्रकाश सांवरिया, हीरालाल यादव,विजय गिरी एवं विकास यादव मौजूद रहे!कल यह यात्रा खैरथल के एक निजी स्कूल से शुरू होकर आनंद नगर कॉलोनी सिनेमा रोड होते हुए पुरानी अनाज मंडी में शिवालय पर दीप यज्ञ करेगी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button