अलवर
श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन कन्या पीजी महाविद्यालय में धूमधाम से आयोजित हुआ 79वा स्वतंत्रता दिवस समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
तिजारा। तिजारा के श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन पीजी कन्या महाविद्यालय में देश का 79वा स्वतंत्रता दिवस समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष मुकेश जैन एवं कोषाध्यक्ष शिंभू दयाल जैन ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी से संबंधित प्रस्तुतियों का शानदार प्रदर्शन किया गया, एवं पुलवामा में निर्दोष यात्रियों पर किए गए कायराना आतंकी हमले का भी सजीव प्रदर्शन किया गया, जिसका उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जैन उच्च शिक्षा समिति के महामंत्री कपिल जैन ने संबोधित करते हुए उपस्थित छात्राओं एवं समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में, कॉलेज से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की तथा बी एड कॉलेज प्रभारी डॉ राजेश यादव ने कार्यक्रम का सुंदर मंच संचालन किया, कार्यक्रम के अंत में जैन शिक्षा समिति के अध्यक्ष नितिन जैन ने विद्यार्थियों से अपने विषयों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की तथा इसी के साथ कंपटीशन परीक्षाओं एवं विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में सम्मिलित होने का निवेदन किया तथा पधारे हुए सभी अतिथियों एवं लोगों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष मुकेश जैन, वरिष्ठ समाजसेवी शंभू दयाल जैन, सुरेंद्र जैन, जैन उच्च शिक्षा समिति के अध्यक्ष नितिन जैन, महामंत्री कपिल जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन, पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर के पूर्व अध्यक्ष नरेश जैन एवं जैन महिला मंडल से सुमन जैन, रीना जैन, प्रीति जैन, गरिमा जैन तथा राजेश जैन, संजय जैन, प्रदीप जैन, वरुण जैन सहित कॉलेज के समस्त प्रोफेसर्स एवं सैकड़ो छात्राएं उपस्थित रहे।




