मुरादाबाद
विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग जनों को उपकरणों का वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग जनों को उपकरणों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 शेफाली सिंह और सदस्य विधान परिषद गोपाल अंजान ने 165 दिव्यांग जनों को 225 उपकरण वितरित किए, जिनमें 60 ट्राईसाईकिल, 15 व्हीलचेयर, 10 मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल और 80 एम0आर0 किट शामिल हैं ।
कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग जनों को सशक्त बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है
इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग जनों को सशक्त बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 शेफाली सिंह ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार दिव्यांग जनों के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है
सदस्य विधान परिषद गोपाल अंजान ने अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की और कहा कि यह धनराशि दिव्यांग जनों के हित में उपयोग की जाएगी ।
इस कार्यक्रम में जिला बचत अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



