धनबाद

रैयतों को न्याय दिलाकर रहेंगे, विवादित चहारदीवारी टूटेगी- सरयू राय

We will ensure justice for the peasants and the disputed boundary wall will be demolished - Saryu Rai

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद में रैयतों के अधिकारों को लेकर विधायक सरयू राय ने एक बार फिर मजबूत बयान दिया है। शुक्रवार को वे मुराइडीह बस्ती निवासी रैयत अमित महतो के घर पर आयोजित काली पूजा में शामिल हुए और पत्रकारों से बातचीत में सिंदवारटांड स्थित दरिदा मौजा में बनी विवादित चहारदीवारी को लेकर अपना वादा दोहराया। उन्होंने कहा कि रैयतों को न्याय दिलाया जाएगा और यह चहारदीवारी टूटकर रहेगी। दूसरे पक्ष द्वारा बाबा तिलका मांझी स्मारक सेवा समिति के माध्यम से समाज कल्याण के उद्देश्य से चहारदीवारी निर्माण करने का दावा किया गया है। सरयू राय ने कहा कि यदि कोई संस्था समाजहित में कार्य कर रही है तो वह स्वागत योग्य है, लेकिन इस मामले में कई प्रश्नचिन्ह भी हैं। मौके पर पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा, सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो, उदय सिंह, अमित महतो, धनेश्वर महतो, मधुसूदन महतो, आसू सिंह, श्यामजी सिंह, महेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे। सरयू राय के इस बयान के बाद विवादित चहारदीवारी को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और रैयतों के पक्ष में कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button