बरेली
30 जून तक स्नातक पाठ्यक्रम में कर सकेंगे प्रवेश के लिए आवेदन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में पहली बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। नई प्रक्रिया की जानकारी न होने और विभिन्न वजहों से प्रवेश के लिए आवेदन में असमर्थ रहे विद्यार्थियों को अब 30 जून तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने का मौका मिला है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में करीब माह भर से पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई थी। पोर्टल बंद होने के बाद भी किन्हीं वजहों से प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके।
अब ऑनलाइन आवेदन की तिथि 30 जून तक बढ़ाई गई है। आवेदन के समय विद्यार्थी को 150 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। प्रवेश की तिथि अलग से घोषित होगी।


