पाकुड़
लखीपोखर में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, महुल पहाड़ी ने एफसी चिरुड़ीह को हराकर जीता खिताब
Football competition held in Lakhipokhar, Mahul Pahari won the title by defeating FC Chirudih

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 11 फरवरी 2026 को ग्राम लखीपोखर में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाकुड़ जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेंब्रम उपस्थित रहीं। फाइनल मुकाबला एफसी चिरुड़ीह और एफसी महुल पहाड़ी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एफसी महुल पहाड़ी ने एफसी चिरुड़ीह को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। महुल पहाड़ी को प्रथम पुरस्कार के रूप में 15,000 रुपये और चिरुड़ीह को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 10,000 रुपये प्रदान किए गये। प्रतियोगिता में क्लब के सचिव परजित बेसरा, अध्यक्ष संजय मरांडी, मास्टर सुशील मुर्मू, जुगनू संजय हांसदा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से खेल और स्वास्थ्य के महत्व को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।



