अमरोहा
अमरोहा में किसान यूनियन बीआर अंबेडकर के कार्यकर्ताओं ने गंदे पानी में लेट कर किया विरोध

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
अमरोहा। जनपद कि हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव दौलतपुर मार्ग पर जल भराव की समस्या से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन बीआर अंबेडकर के कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है l संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर भरे गंदे पानी में लेटकर पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की है l
दिग्विजय सिंह भाटी ने बताया कि मार्ग पर जलभरा से ग्रामीणों का निकालना मुश्किल हो गया है l स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l उन्होंने कहा की नपाई के बाद सड़क बनाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है l भाटी ने चेतावनी दी है कि अगर पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क का निर्माण नहीं करवाया तो वह जिलाधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल करेंगे l उन्होंने कहा कि जलभराव से गांव में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है l प्रदर्शन में मोहित सैनी, विजय सैनी, कपिल जाटव, शिवराज जाटव, सोनू गुर्जर, अशोक पहलवान और कुलदीप भारती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे l



