संदीपनी स्कूल गोरैया में ऑपरेशन मुस्कान जागरूकता अभियान के तहत स्कूल के बच्चों को जागरूक किया गया l

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
छिंदवाड़ा : पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा चलाए जा रहे l ऑपरेशन मुस्कान अभियान अंतर्गत आज दिनांक 21/ 11 /25 को थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत संचालित सांदीपनी, स्कूल, गौरैया में पुलिस अधीक्षक, ने अपने द्वारा भाषण में स्कूल के छात्र-छात्राओं को सर्वप्रथम मुस्कान अभियान क्या है l इसके बारे में जानकारी दी गई l तथा यह भी बताया गया कि किस प्रकार बाल तस्करी अलग उद्देश्यों के लिए की जाती है l साथ ही बालक बालिकाओं,से बाल आश्रम यौन शोषण बाल विवाह देह व्यापार छेड़ छाड़ तथा महिला,व बालिकाओं, के विरुद्ध बढ़ रहे l अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई l तथा बालिकाओं, को आत्मरक्षा हेतु अपने साथ सुरक्षा की चीज साथ में रखना आने-जाने में विशेष सावधानियां रखना जागरूक,रहना अनजान लोगों पर भरोसा न करने अनजान लोगों से दोस्ती नहीं करने सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श सोशल मीडिया के माध्यम से अनजान व्यक्तियों से संपर्क न करने तथा अपनी प्रायवेसी का ध्यान रखने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई l इसके अतिरिक्त वर्तमान में बढ़ रहे l साइबर अपराधों डिजिटल, अरेस्टिंग बैंक एटीएम ओटीपी फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग करते हुए किए जा रहे l अपराधों से सतर्क रहने तथा घटना घटित होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर तथा नजदीकी थाने में सूचना देकर मदद लेने की सलाह दी गई l अभियान के अंतर्गत बाल संरक्षण व्यवस्था के अंतर्गत थानों में संचालित ऊर्जा महिला,हेल्प डेस्क साइबर हेल्प डिस्क की मदद लेने की सलाह दी गई l साथ ही हेल्पलाइन नंबरों डायल 112 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई l जागरूकता अभियान में कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, अजय पांडे थाना प्रभारी गोविंद,सिंह राजपूत की मुख्य उपस्थिति में किया गया l



