बरेली

अब आक्रामक कुत्तों के लिए हर जोन में बनेंगे बाडे

नगर आयुक्त ने दिए आदेश                   

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। शहर में आक्रामक कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शासन के निर्देश पर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने सोमवार को निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए हैं कि शहर के चारों जोन में आक्रामक कुत्तों के लिए बाड़े बनाए जाएं। इसके लिए ऐसी जगह चिह्नित करें जहां पर बच्चों और बुजुर्गों की गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़े।
नगर आयुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में आवारा और आक्रामक कुत्तों के आए दिन लोगों को काटने और मानव पशु संघर्ष को कम करने की दिशा में न्यायालय के आदेश के बाद प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने नए सिरे से दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें बाड़े के अलावा संरक्षित फीडिंग जोन बनाने, सतत नसबंदी और जागरूकता अभियान पर काम करने को कहा गया है। बाड़े बनाने के लिए बच्चों के खेलने के स्थान, प्रवेश और निकास बिंदुओं के अलावा उन स्थानों को चिह्नित करने को कहा कि जहां बच्चे और बुजुर्ग कम आते-जाते हैं। ऐसे कुत्तों को पकड़ने के लिए डाग हेंडलर रखे जाएंगे और इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button