चेंगाईडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बकरीद, ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब

राजकुमार मंडल
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो, जामताड़ा (झा०खं०), जामताड़ा प्रखण्ड के चेंगाईडीह में बकरीद का त्यौहार बड़ी ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। चेंगाईडीह के कोने-कोने से करीब 25,000 से अधिक लोग ईदगाह पहुंचे, जिसमें महिलाएं और पुरुषों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। ईदगाह में नमाज का आयोजन भव्य रूप में किया गया, जहां जमात की नमाज मौलाना अहमद हुसैन मदनी द्वारा पढ़ाई गई। कार्यक्रम का संचालन चेंगाईडीह के सक्रिय समाजसेवी एवं सेक्रेटरी हसन जमील ने किया। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे, जिनमें वकील अनाल, सदर अध्यक्ष मौलाना तोहिद, इमामुद्दीन अंसारी, मास्टर फिरदौस अंसारी, और अताउल्लाह अंसारी प्रमुख रूप से शामिल थे। चेंगाईडीह सेंट्रल कमेटी की ओर से सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सख्त निगरानी रखी गई। विशेष तौर पर यह निर्देश दिया गया कि सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट ना किया जाए और कोई भी व्यक्ति पटाखे या अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग न करे, जो कि कमेटी का स्थायी नियम है। त्यौहार के दौरान जामताड़ा थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस बल व बाल पुलिसकर्मी भी मौके पर उपस्थित रहे और सुरक्षा व्यवस्था को संभाले रखा। बकरीद के इस पावन अवसर पर चेंगाईडीह में भाईचारे, एकता और अमन का संदेश साफ तौर पर देखने को मिला।



