गोड्डा

भाजपा कार्यालय में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने किया प्रेसवार्ता, जल निकासी की समस्या को बताया गंभीर

शहर बढ़ रहा है, शहर को सुव्यवस्थित करना होगा : अजीत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 शहर को संवारने का विजन भारतीय जनता पार्टी के पास
गोड्डा। जिला भाजपा कार्यालय में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत सिंह की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। दौरान उन्होंने प्रेस को संबोधित कर कहा कि शहर बढ़ रहा है। गांव से लोग शहर की ओर आ रहे हैं। शहर को व्यवस्थित ढंग से बसाया नहीं जा रहा है। कोशिश होगा शहर को व्यवस्थित करने का तो सड़क और नाला के लिए जगह छूटेंगे। शहर में सबसे बड़ा समस्या नाली का है, जल निकासी की समस्या है। बढ़ते हुए शहर को सुव्यवस्थित करने के लिए प्राथमिकता देना होगा। श्री सिंह ने कहा कि जनता देख रही है कि कौन सा प्रत्याशी शहर को संवार सकता है। और शहर को सवांरने का विजन भारतीय जनता पार्टी के पास है। उन्होंने कहा कि शहर में स्वच्छ जल, शहर में पर्यावरण एवं शहर के परिवहन व्यवस्था यानी जाम की समस्या पर फोकस करते हुए दुरस्त करने एवं शहर को संवारने की बात कही है। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव मेहता, वरिष्ठ नेता अतुल दुबे, पवन झा, कृष्ण कन्हैया, सुभाष यादव, देवेंद्र सिंह, संजीव टेकरीवाल एवं नगर अध्यक्ष राजेश भगत आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button