बरेली
भाजपा सरकार केवल जनता को गुमराह कर रही है :- किरनपाल कश्यप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली : लखनऊ से आये किरन पाल कश्यप राष्ट्रीय सचिव एम.एल.सी पूर्व मंत्री , समाजवादी पार्टी शाम 7:00 बजे बरेली सर्किट हाउस पहुंचे जिनका समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया एम एल सी किरन पाल कश्यप जी ने सभी से मुलाकात की और कहा हम लोगों का मिशन पीडीए को मजबूत करने का है भाजपा सिर्फ झूठ और पाखंड को अपना हथियार बना कर जनता को गुमराह कर रही है उन्होंने सभी से कहा पार्टी के नेताओं को आपस के गिले शिकवे भुला कर पीडीए को मज़बूत कर 2027 मा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करे।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप,जिलाउपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, मोहम्मद मुस्ताक,जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव,सुरेंद्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अम्बेडकर वाहिनी सोनकर,महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, सूरज यादव, और पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद है !!



