एसपी ने महिला सिपाही से फीता कटवाकर किया पुलिस बूथ का उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
अमेठी। जायस थाना क्षेत्र में नौगजी चौराहे पर नवनिर्मित पुलिस बूथ का उद्घाटन एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने महिला सिपाही से फीता कटवा कर किया। उन्होंने कहा कि कस्बा जायस का ये प्रमुख स्थल है। और पूरे एरिया का आधार प्रमुख बिंदु भी है। यहां पर पुलिस बूथ का निर्माण किया गया है। इससे पुलिस का व्यवस्थापन और पुलिस की निगरानी इंश्योर की जा सकेगी पूरे एरिया को सीसीटीवी से कवर किया गया है ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक ना हो पाए। उन्होंने कहा कल बकरीद के पर्व को देखते हुए पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है। तीन दिनों तक चलने वाली कुर्बानियों को ज़िला प्रशासन की तरफ़ से स्थानों को चिन्हित किया गया। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर रोड डाइवर्जन कर दिया गया है।
उदघाटन के मौके पर सीओ तिलोई अजय कुमार सिंह,थाना अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह व थाना अध्यक्ष मोहनगंज राकेश सिंह, चौकी इंचार्ज प्रदीप मिश्र समेत थाने के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण रहे मौजूद।



