भरत पुर
खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थ सहित आरोपी को किया गिरफ्तार मादक पदार्थ को किया जप्त एन डी पी एस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर भुसावर उपखंड के खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने मुखबिर सूचना पर बुधवार को एक जने को मादक पदार्थ बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर उससे भारी मात्रा में मादक पदार्थ को जप्त कर आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है । खेड़ली मोड़ थाना सी आई राजेश कसाना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी खेड़ली मोड़ थाने के गांव छोकरबाड़ा कला निवासी कल्लन पुत्र दरब सिंह जाट है। आरोपी के कब्जे से चार किलो तीन सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर आरोपी के खिलाफ एन डी पी एस की धारा के तहत अभियोग दर्ज किया है ।



