बोकारो

शिक्षक अभिभावक की बैठक सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। शिक्षक अभिभावक बैठक (PTM ) का आयोजन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरई, प्रखंड..नावाडीह, जिला..बोकारो के प्रांगण में, बरई पंचायत के मुखिया सम्मानित श्री विजय कुमार रवि जी अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री शिव कुमार गोस्वामी द्वारा की गई

इस बैठक में बरई पंचायत मुखिया विजय कुमार रवि ने कहा शिक्षक-अभिभावक बैठक (PTM) का मुख्य उद्देश्य माता-पिता और शिक्षकों के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करके बच्चे का सर्वांगीण विकास करना है।
शैक्षणिक प्रगति की जानकारी: बच्चे के अंकों, सीखने की गति और कक्षा में प्रदर्शन पर चर्चा करना।

इस शिक्षक अभिभावक बैठक मैं पूर्व नावाडीह सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य:-
कमियों और खूबियों की पहचान: छात्र की ताकत और सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों का पता लगाना।
सीधे संवाद का मंच: विद्यालय और घर के बीच तालमेल बनाकर बच्चे के लिए एक सकारात्मक माहौल तैयार करना। व्यवहार और अनुशासन पर चर्चा: बच्चे के सामाजिक-भावनात्मक विकास, अनुशासन और आदतों पर बात करना।

बैठक में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि श्री कालेश्वर रविदास जी, उपमुखिया श्री जागेश्वर महतो जी, विद्यालय के सहायक अध्यापक श्री गावस्कर जी, विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष भोला प्रसाद अग्रवाल जी, विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य हिना देवी, सरस्वती देवी, पुष्पा देवी, युवा समाज सेवी रामप्रवेश महतो, प्रेमचंद महतो, मिंटू सिंह, सुनीता देवी, अभिभावक में अनीता देवी, पार्वती देवी, मीना देवी, मनोज महतो, धर्म महतो, उपेंद्र साव, सहदेव प्रसाद मंडल , नकुल प्रसाद अग्रवाल, रेवतलाल साव , विजय पांडेय अन्य ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button