बोकारो

स्व0 रामप्रित मांझी के अधूरे सपनों को पूरा करेगा : बहुजन समाज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड के ढोरी 5 न0 निवासी समाजसेवी स्व0 रामप्रित मांझी जी का 14 वां पुण्यतिथि उनके निवास स्थान ढोरी 5 न0 धौडा में मनाया गया ।
कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी कलावती देवी,एवं आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों के द्वारा स्व0 रामप्रित मांझी जी के तैल्यचित्र पर फुल माला चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोवर्धन रविदास ने किया संचालन टेकलाल उरांव ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोवर्धन रविदास ने कहा कि स्व0 रामप्रित मांझी जी शिक्षाविद के साथ समाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थें।
पूर्व में अम्बेडकर कल्याण संघ से जुड़कर गरीब बच्चों बच्चीयों
के लिए स्कुल चलाते थे और शिक्षा का अलख जगाने का कार्य किया करते रहे।
स्व0 मांझी अखिल भारतीय भुईयां कल्याण संघ बोकारो जिला अध्यक्ष रहें।
इनके समाजिक कार्यों को देखते हुए 2012 बाबू जगजीवन राम कला संस्कृति तथा साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान पदक से सम्मानित किया गया था।
आज हम उपस्थित लोगों से अपील करते हैं।
इनके बताएं रास्ते पर चलकर और हमारे समाज के दबे-कुचले लोगों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करते हुए सभी तरह के कुरितियों से दूर रहने का संकल्प लें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से
फुलचंद रविदास, अफजल अनीस, मुन्ना सिंह,रिंकू भुईयां, नकुल रविदास, कैलाश महतो,भोला विश्वकर्मा, मनोज शर्मा,विन्धचल सिंह,कमलदेव सिंह गांधी,भोला रविदास सोनू कुमार थापा,सुनिल रविदास, परमेश्वर भुईयां,धिरेन्द्र भारती, प्रहलाद तुरी,विवेश कुमार तुरी,सुरधनी देवी,रजनी देवी, सविता देवी,किरण देवी,सोमरी देवी,जहरी देवी, कंचन कुमारी, कल्पना कुमारी, कृपा कुमारी, कौशल्या कुमारी, निधि, सिद्धी विरेन्द्र कुमार भारती,उपस्थित थे।
सभी सम्मानित अतिथियों द्वारा स्व0 रामप्रित मांझी जी की धर्मपत्नी कलावती देवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button