पाकुड़

झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत एवं बाबूदाहा पंचायत में आयुष एवं योग शिविर आयोजित

AYUSH and Yoga camps organized in Jhikarhatti East Panchayat and Babudaha Panchayat

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सदर प्रखण्ड के झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत तथा महेशपुर प्रखंड के बाबूदाहा पंचायत में आयुष स्वास्थ्य शिविर एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रोजेक्ट जागृति के अंतर्गत स्वास्थ्य पंचायत की अवधारणा को सशक्त बनाने के लिए 28 फरवरी तक विशेष कार्ययोजना के तहत इन पंचायतों में नियमित रूप से आयुष एवं योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन में अपनाने से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है। शिविर में उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं संतुलित दिनचर्या के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button