गोड्डा
नवपदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल ने संभाला कार्यभार
- स्वच्छता को दी प्राथमिकता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
महागामा(गोड्डा) : महागामा नगर पंचायत के नव नियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किए।इस मौके पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एई, सिटी मैनेजर रोहित गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल ने नगर पंचायत के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक कर नगर की मौजूदा व्यवस्था और समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि नगर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि जहां-जहां हाई मास्ट लाइट खराब हैं, चापाकल एवं जलमीनार बंद हैं, उनकी शीघ्र मरम्मत कराई जाए।बरसात के मौसम को देखते हुए मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए नगर क्षेत्र में नियमित फॉगिंग कराना सुनिश्चित किया जाए।साथ ही नालों की नियमित सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सहित अन्य साफ-सफाई कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।बता दें कि अरविंद प्रसाद अग्रवाल 2023 बैच के कार्यपालक पदाधिकारी हैं, जो इससे पूर्व जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में कार्यरत थे।पदभार ग्रहण के मौके पर नगर पंचायत के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।




