अलवर

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत: अलवर मार्बल डीलर्स एसोसिएशन ने 200 फीट रोड पर प्याऊ का किया शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
अलवर । प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अलवर मार्बल डीलर्स एसोसिएशन (पंजी.) के तत्वावधान में आज 200 फीट रोड पर शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया।
इस नेक कार्य की शुरुआत संयुक्त व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहंदी रत्ता, महामंत्री रामलाल सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, रमेश नरवानी, लीलाराम सैनी, एवं एन.ई.बी. थानाधिकारी श्री दिनेश मीणा द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कार्यक्रम में मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, महामंत्री मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रमोद गोयल, सहित अभय सिंह यादव, शंभू सिंह जादौन, रविंद्र बिंदल, नितिन जैन, राशिद खान, राजेंद्र जैन, हुकमचंद गुप्ता, जयदेव सिंह, बने यादव, देवेंद्र यादव, विपिन नरूला, कुंदन यादव, दयाराम खडिया आदि सदस्य उपस्थित रहे।
इस सेवा कार्य से राहगीरों को भीषण गर्मी में शीतल जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। एसोसिएशन द्वारा इस पहल को जनसेवा का एक छोटा लेकिन सराहनीय प्रयास बताया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button