झुंझुनू
हीरवाना गौशाला में अन्नकूट एवं गोवर्धन महोत्सव धूमधाम से मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। क्षेत्र की प्रसिद्ध श्री कृष्ण गौशाला एवं नंदीशाला संस्थान चंवरा-हीरवाना में बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में गुरुवार को अन्नकूट एवं गोवर्धन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दोपहर 12 बजे पंडित मुकेश दाधीच ने भगवान को चावल, घी, शक्कर, बाजरे और कढ्ढी, मूली और काचरे की सब्जी का भोग लगाया। महाआरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया। देर शाम तक काफ़ी भक्तों ने प्रसादी पाई। इस दौरान मोहनदास महाराज, कैलाश नाथ महाराज, गौशाला अध्यक्ष शीशराम खटाणा, गौशाला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल जांगिड़, राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष पृथ्वी सिंह बारवाल, कन्हैयालाल रावत, कालूराम स्वामी, रोहिताश सैनी, जय किशन शर्मा, बहादुर मल शर्मा, विजेंद्र, विक्रम सिंह शेखावत सहित कई लोग मौजूद रहे।



