Uncategorizedमथुरा
विपक्ष को दबाकर जनता का हक मारना चाहती है भाजपा सरकार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वाराणसी में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ रिपोर्ट होने पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने और नाकामियों को छुपाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम आदेश कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि 10 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में वाराणसी में जलभराव, ध्वस्त सीवर, पीड़ित दुकानदार समेत अन्य समस्याओं को लेकर पोल खोल पदयात्रा निकाली थी। इस पर सरकार के इशारे पर भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। उन्होंने कहा है कि विपक्ष की आवाज दबाकर तानाशाह सरकार जनता के हक को मारना चाहती है, लेकिन कांग्रेसी ऐसा नहीं होने देंगे। काशी की घटना के बाद मंगलवार को वह दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी की और एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर एफआईआर को निरस्त करने की मांग की। पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, अबरार कुरैशी, आदित्य तिवारी, अशोक निषाद, बलवीर सिंह, अश्वनी शुक्ला, आशुतोष भारद्वाज, हाशिम, प्रेम शंकर, रूपा लवानियां आदि मौजूद थे।



