मेरठ

एमआईईटी में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं के स्वास्थ्य पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से आशायें एवं एमआईईटी के संयुक्त तत्वावधान में ऑडी-4, एमआईईटी परिसर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने शुरुआती पहचान, नियमित जांच, एचपीवी टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. आर.के. सागर (सेवानिवृत्त एसीएमओ) ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर समय पर पहचानने पर रोके जाने योग्य और उपचार योग्य रोग है, इसलिए महिलाओं को जांच और टीकाकरण में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। इस अवसर पर सरस्वती वंदना, नृत्य, नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता, कविता, भाषण और रैपिड फायर राउंड जैसे कार्यक्रम हुए। पोस्टर प्रतियोगिता में खुशी (एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, प्रथम वर्ष) ने प्रथम, शैली बादल (बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, तृतीय वर्ष) ने द्वितीय और अंशिका पोनिया (बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, द्वितीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया और प्रतिभागियों के लिए नि:शुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी प्रदान की गई। इस दौरान एमआईईटी के कैंपस निदेशक डॉ संजय कुमार सिंह, बायोटेक्नोलॉजी के प्रिंसिपल डॉ अविनाश सिंह, अंजलि राठी आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button