बरेली

थाना भोजीपुरा पुलिस ने जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई दीपावली

बच्चों को मिठाई-पटाखे व उपहार दिए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस ने जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों व जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, पटाखे, मोमबत्तियां व उपहार वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।
एसएसपी बरेली के मार्गदर्शन में सीओ हाईवे देवेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना भोजीपुरा कुँवर बहादुर सिंह व चौकी प्रभारी धौरा टांडा उ0नि0 पवन कुमार ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर दीपावली मनाई।
उपहार व मिठाइयां पाकर बच्चों और परिवारों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। पुलिस की इस मानवीय पहल से समाज में संवेदनशीलता, आत्मीयता व सामाजिक सहभागिता का संदेश गया।इस अवसर पर अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। स्थानीय नागरिकों व गणमान्य व्यक्तियों ने पुलिस की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button