झांसी

चार श्रम संहिताओं के कार्यान्वयन का बीएमएस ने किया स्वागत

बीएमएस ने प्रधानमंत्री और श्रम मंत्री को दिया धन्यवाद
● न्यूनतम पेंशन, ईपीएफ व ईएसआई सीमा और बोनस बढ़ाये जाने की माँग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

झांसी : भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमण्डल ने शुक्रवार को केंद्रीय श्रम मंत्री से मुलाकात की और चार श्रम संहिताओं के कार्यान्वयन का स्वागत करते हुए दो श्रम संहिताओं में कुछ ज़रूरी संशोधन किये जाने की माँग की। भारतीय मजदूर संघ, उत्तर प्रदेश ने चार श्रम संहिताओं के कार्यान्वयन पर खुशी जताते हुए केंद्र सरकार का आभार जताया है।
बीएमएस के महामंत्री ने बताया कि संगठन केंद्र सरकार द्वारा चारों लेबर कोड पर ऐतिहासिक निर्णय लिये जाने की हार्दिक सराहना करता है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय श्रम मंत्री श्री मनसुखलाल मांडविया को धन्यवाद देता है। साथ ही श्रमिकों के हित को देखते हुए श्रम संहिता सम्बन्धी मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने के लिए बीएमएस के केंद्रीय पदाधिकारियों का भी आभार है। उन्होंने बताया कि सरकार ने देश के कार्यबल के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के उद्देश्य से लंबे समय से प्रतीक्षित चार श्रम संहिताओं को लागू किया है। इसे लेकर संगठन के अखिल भारतीय पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री से मिला। पदाधिकारियों ने चार लेबर कोड में से दो कोड, कोड ऑन वेजेस 2019 और कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी 2020 का समर्थन किया। बीएमएस ने इन दो कोडों को ऐतिहासिक व क्रांतिकारी बताया है, जो सभी वर्कर्स को लाभ पहुँचाएँगे। हालाँकि संगठन ने अन्य दो कोड, इंडस्ट्रियल रिलेशन्स कोड 2020 और ऑक्यूपेशनल सेफ्टी हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन कोड 2020 में कुछ चिंताओं सहित कई श्रम-संबंधी मुद्दों पर विस्तृत माँगपत्र प्रस्तुत किया है। प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री रविंद्र हिमते, संगठन मंत्री बी सुरेंद्रन आदि शामिल थे भारतीय मजदूर संघ झांसी विभाग के विभाग प्रमुख चंद्र कांत चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष जालौन राम नरेश गुबरेले,वेद प्रकाश पुरोहित, सोनी दुबे,राजेश कुमार ठाकुरानी, भानु प्रताप सिंह चंदेल, अनिलकुमार तिवारी, हेमंत विश्वकर्मा, अनिल कुमार शुक्ला, आलोक अग्रवाल, के एन गुप्ता, ज्योति खरे, मनीष बाजपेई, अंकित श्रीवास्तव,दिलीप कुमार, सी पी शर्मा, अश्विनी गोस्वामी, राजू केवट, सिद्धार्थ साहनी, दयानिधि मिश्रा, राम लखन सिंह, रामप्रताप तोमर , रविन्द्र कुमार रावत आदि सभी पदाधिकारीयों ने खुशी जताई और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button