नौ दिवसीय श्री श्री मां कामाख्या चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ
The nine-day long Sri Sri Maa Kamakhya Chandi Maha Yagya was inaugurated

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। कलश यात्रा के साथ नौदिवसीय श्री श्री मां कामाख्या चन्डी महायज्ञ शुरू। यज्ञ से प्राप्त होगा क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि। धनबाद कोयलांचल की धरती पर पहली बार श्री श्री मां कामाख्या चंडी महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हो गया । यह कार्यक्रम 9 दिनों तक कतरास केसलपुर दुर्गा मंडप प्रांगण में हो रहा है। इस महोत्सव को लेकर 701 कलश लेकर महिला एवं कन्याएं नवर्देश्वर मंदिर से कतरी नदी सूर्य मंदिर पहुंच कर भगवान सूर्य का आराधना किया। कलश शोभायात्रा में राधा कृष्ण की झांकियां के साथ-साथ राधा कृष्ण की लीला भी देखने को मिला। राधा और कृष्ण रास्ते में अपनी कला का प्रदर्शन करते चल रहे थे ।इस मौके पर सनातन धर्म की रक्षा के लिए लक्ष्मी वाहिनी की बच्चियों भी अस्त्र के साथ प्रर्दशन कर रही थी। कतरास कोयलांचल में सुख शांति और समृद्धि बना रहे इसे लेकर कतरास सलाशर मंदिर के प्रचंड विद्वान पंडित आचार्य राज बिहारी शर्मा उर्फ राजू भैया मंत्रोंचारण के साथ कतरास थाना चौक पर पूजा अर्चना किया। कलश शोभा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष और धर्म प्रेमियों ने भाग लेकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। श्री श्री मां कामाख्या चंडी महायज्ञ प्रचंड विद्वानों के मुखारविंद से आचार्य राज बिहारी शर्मा के सानिध्य में मां कामाख्या चंडी का कथा वाचन होगा। मौके पर आचार्य राजबिहारी शर्मा ने कहा सनातन धर्म तथा धर्म प्रेमियों के लिए यह यज्ञ एक मिसाल बनेगा ।इस यज्ञ से क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि फैलीगी जो धनबाद कोयलांचल के लिए एक प्रेरणा दायक होगा।



