लातेहार

वन विभाग ने किया मुआवजा का वितरण

The forest department distributed compensation

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के बालूमाथ वन विभाग ने जंगली हाथियों से पीड़ित ग्रामीणों के बीच शनिवार को मुआवजा राशि का वितरण किया । जिसके तहत फसल मुआवजा में 71 आवेदकों के बीच लगभग 10 लाख रुपए का वितरण किया । वहीं हाथी द्वारा कुचले जाने से हुई मृतक के परिजन को मुआवजा राशि दी गयी। मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, मारंगलोइया पंचायत मुखिया सोनामणि कुमारी,वनरक्षक सिकंदर राम,वनपाल सह वनरक्षक आनंद कुमार,वन सुरक्षा समिति मंदीप कुमार,वनरक्षक अरुण कुमार उक्त ने मुआवजा राशि का वितरण किया ।वही बालूमाथ के मारंगलोइया ग्राम में हाथी द्वारा कुचले जाने से मृत हुए सुनीता देवी पति धर्मदेव उरांव ग्राम मारंगलोइया थाना बालूमाथ निवासी को बकाया मुआवजा राशि एक लाख दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button