खैरथल

शहर के विभिन्न नाले-नालियों की साफ-सफाई शुरूआत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : नगर परिषद खैरथल ने बारिश से पहले नालों की सफाई का अभियान तेज कर दिया है। सफाई कर्मियों की टीमें  नालों की सफाई कर रही है नगर परिषद नालों की सफाई में तत्परता से जुट गया है। सफाई कर्मियों की टीम एक तरफ नालों की सफाई कर गीला कचरा नालों के किनारे लगा रही है, जबकि साथ ही जेसीबी के माध्यम से इन गीले कचरों को ट्रैक्टर में उठा कर डम्पिंग के लिए भेजा जा रहा है। जिससे कचरा वापस नाले मे ना पाये और नाला साफ़ रहे नालो के पास उगी खरपतवार को भी हटाया जा रहा है  खैरथल नगर परिषद शहर के नालों की सफाई में तेजी से जुट गया है और लक्ष्य निर्धारित किया गया है शहर के रेलवे फाटक बड़े नाले की सफाई की गई  है बुद्धवार को मातोर रोड़ स्थित नाले की सफाई का काम शुरू किया गया नगरपरिषद के कनिष्ठ अभियंता मोती लाल जाटव ने बताया खैरथल के सभी बड़े ,छोटे नालो की सफाई की जाएगी जिससे मानसूनी बरसात के समय जलभराव की समस्या कम से कम हो
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button