गाजियाबाद

ज़रूरतमंदो को बांटकर कम्बल कहा हैप्पी न्यू ईयर – मार्टिन फैसल 

नए साल में ख्वाहिशां कई लाइब्रेरी, बुक फेयर, यूथ पार्लियामेंट करेगी आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी, गाजियाबाद –  सामाजिक संगठन खिदमत ए अवाम युवा समिति बीते 10 साल से ज़्यादा से लोगों की मदद के लिए नए नए प्रयास करती रहती है। ऐसा ही प्रयास 2025 के आखिरी दिन तब देखने को मिला जब संगठन के कार्यकर्ता लोनी के निठोरा में कंबल बांटते हुए नज़र आए।
खिदमत ए अवाम युवा समिति के अध्यक्ष मार्टिन फैसल ने बताया आमतौर पर लोग ग्रीटिंग या मैसेज के ज़रिए नए साल की कामना देते है लेकिन ज़रूरतमंदो तक पहुंचकर इस शदीद सर्दी से बचाव का प्रयास अधिक बेहतर हो सकता है साथ ही ख्वाहिशां के संस्थापक लाइब्रेरी के ज़रिए शिक्षा पर भी काम कर रहे मार्टिन फैसल ने बताया नए साल में कई योजनाओं के साथ बेहतर कदम उठाने का प्रयास है ताकि अधिक जगहों पर बेहतर ढंग से हम शिक्षा पर कार्य कर सके।
खिदमत ए अवाम युवा समिति के कामिल इदरीशी ने बताया हाल ही में एसआईआर के ज़रिए मदद के दौरान हमने देखा कैसे आम लोग फॉर्म भरवाने की जद्दोजहद कर रहे थे इसलिए अब ज़्यादा फिक्र से शिक्षा पर काम करेंगे साथ ही मदद का सिलसिला हमेशा जारी रहेगा।
खिदमत ए अवाम युवा समिति के ज़िला अध्यक्ष जावेद मलिक ने बताया 1 दिसंबर से मदद का सिलसिला जारी है तस्दीक करके पता चला निठोरा में काफी जरूरतमंद परिवार है इसलिए साल का समापन हमने यहां मदद और शिक्षा पर बात करके किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button