गोड्डा

सड़क सुरक्षा को लेकर महागामा थाना प्रभारी का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। महागामा थाना प्रभारी मनोज पाल ने आमजनों से सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी तभी संभव है, जब प्रत्येक व्यक्ति जिम्मेदारी के साथ यातायात नियमों का पालन करे। थाना प्रभारी ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। जबकि चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए। तेज रफ्तार, नशे की हालत में वाहन चलाना और मोबाइल फोन का प्रयोग दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रहा है, जिससे हर हाल में बचना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। थाना प्रभारी मनोज पाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर थाना क्षेत्र में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क पर आपकी थोड़ी-सी सावधानी, आपके और दूसरों के जीवन को सुरक्षित रख सकती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button