शामली
मयूर तिराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। नगर के मयूर तिराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पानीपत निवासी विपिन रविवार को बाइक पर सवार होकर कस्बे में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। वहीं, कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी उस्मान भी बाइक से आ रहा था। दोनों बाइक सवार जैसे ही नगर के मयूर तिराहे पर पहुंचे, तभी उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों भाइयों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद विपिन की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि दूसरे घायल का उपचार अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक थाने पर तहरीर नहीं दी गई थी।


