Uncategorized
खैरथल में भव्य श्याम रथ यात्रा का आयोजन
मंदिर में वार्षिकोत्सव का आयोजन, बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा शहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री श्याम मंदिर की स्थापना के वार्षिकोत्सव समारोह में दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शाम सवा पांच बजे 251 ध्वज के साथ मंदिर से श्याम बाबा की भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जो कस्बे के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई वापस मंदिर पर पहुंची।रास्ते में श्रृद्धालुओं की ओर से शरबत, पानी,लड्डु,पुलाव,आईसक्रीम के प्रसाद का वितरण जगह-जगह किया गया । महिलाऐं ,पुरूष ,बच्चे श्याम भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे पूरे शहर मे माहौल श्रृद्धा और उमंग का रहा. मंदिर में महा आरती का आयोजन किया गया। जिसमे श्याम बाबा के जयकारों से आसमान गूंज उठा। श्याम बाबा की रथ यात्रा में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर कमेटी के अनुसार बुद्धवार को सांय भण्डारे का आयोजन होगा और रात्रि जागरण का आयोजन होगा।




