
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के बागड़पुर गांव निवासी सुरेंद्र के साथ चार लोगों ने मारपीट कर उसे बंधक बना लिया। घटना 5 जून की दोपहर की है। सुरेंद्र फिरोजपुर से बुरावली जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रोक लिया।
आरोपियों ने सुरेंद्र को रस्सी से बांधकर पीटा। इसके बाद उसे कार में ले जाकर सुनसान जगह में फेंक दिया। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ दीप कुमार पंत के अनुसार, आरोपियों में रहरा थाना क्षेत्र के पतेई खादर गांव निवासी सूबे, खरखोदा निवासी अनमोल भाटी और नीटू तथा सैद नगली थाना क्षेत्र के बिजनौरा गांव निवासी रनवीर उर्फ लड्डू शामिल हैं।





