जालौन

संचारी रोगों पर प्रहार, ‘दस्तक अभियान’ से घर-घर पहुंचेगा जागरूकता संदेश 

 शासन के निर्देशानुसार पूरे अप्रैल माह चलेगा विशेष अभियान, स्वच्छता व सतर्कता पर जोर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उरई (जालौन)। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम एवं जनजागरूकता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अप्रैल माह में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं ‘दस्तक अभियान’ का शुभारंभ हरी झंडी दिखा कर कलेक्ट्रेट परिसर उरई से किया गया।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शपथ दिलाई गई और आमजन को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशन में यह अभियान 01 से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा, जबकि ‘दस्तक अभियान’ 10 से 30 अप्रैल तक विशेष रूप से चलाया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव, साफ-सफाई, मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम एवं समय पर उपचार के बारे में जागरूक करेंगी। साथ ही अन्य विभाग भी अपने-अपने स्तर पर अभियान को सफल बनाने हेतु समन्वित रूप से कार्य करेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अपील की कि नागरिक अपने घरों व आसपास साफ-सफाई रखें, जलभराव न होने दें तथा यदि किसी को बुखार या अन्य लक्षण दिखाई दें तो तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी वीरेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मलेरिया विभाग, नगर निकाय एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button